आंगनबाड़ी वर्करों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
अमृतसर, 27 नवंबर : ऑल इंडिया आंगनबाडी मुलाजिम यूनियन की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ अर्थी फूंक प्रदर्शन प्रधान हरजीत कौर की अध्यक्षता में किया। इस मौके प्रधान हरजीत कौर ने देश के प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री महिला व बाल विकास विभाग को याद पत्र भेजकर मांग की कि 26 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीर्थ की और से दिए आश्वासन को अमल में लाया जाए। उन्होंने बताया कि कृष्णा तीर्थ ने सरकार की ओर से आश्वासन दिया था कि वर्कर/हैल्पर को क्रमवार 10,000 तथा 5000 रुपय प्रति माह मान भत्ता और एन.जी.ओ. को दिए ब्लॉक वापस लिए जाएंगे। इसी तरह केंद्रों को इमारत, बिजली, पानी, फर्नीचर दिया जाएगा लेकिन अभी तक कोई अमल नहीं हुआ। इस मौके पर सर्बजीत कौर, नवदीप कौर, दलजीत कौर, अमरजीत कौर, बलविंदर कौर, रजवंत कौर, संतोश कौर, परमजीत कौर और गुरजीत कौर उपस्थित थे।
- See more at: http://www.dainiksavera.com/innerpage.aspx?Story_ID=18495#sthash.oyTTqx2B.dpuf