Friday, 13 December 2013
Thursday, 12 December 2013
Wednesday, 11 December 2013
सीबीएसई स्कूलों में सप्ताह में अब 45 घंटे होगी पढ़ाई
सीबीएसई स्कूलों में सप्ताह में अब 45 घंटे होगी पढ़ाई
धनबाद : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अपने स्कूलों में शिक्षा स्तर को और सुदृढ़ बनाने के लिए नया प्रयोग करने जा रही है। इससे पहले सीबीएसई सतत और व्यापक मूल्यांकन (सीसीई) पैटर्न से लेकर अमेरिकी सांकेतिक भाषा (एएसएल) व प्रोफिशिएंसी टेस्ट तक में बदलाव कर चुकी है। नए नियमों के तहत अब सीबीएसई स्कूलों में सप्ताह में 45 घंटे
पढ़ाई होगी।
इसके अलावा सीबीएसई अपने स्कूलों में शिक्षा का अधिकार कानून पूरी तरह लागू करने पर
विचार कर रही है। शिक्षकों के लिए भी समय तय किया गया है और एक दिन पहले ही शिक्षकों को पढ़ाने संबंधी तैयारी करने का निर्देश भी दिया गया है। इसका उद्देश्य शिक्षा के स्तर के साथ कक्षा को बेहतर तरीके से चलाना है। बोर्ड के निर्देशानुसार आरटीई में दिए गए नियम के आधार पर ही सभी बदलाव किए जा रहे हैं। इसमें बताया गया कि शनिवार को स्कूलों में हाफ-डे होने के कारण नियम पूरी तरह लागू नहीं हो पाते।
रुकेंगे शिक्षक : शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कक्षाएं खत्म होने के बाद भी एक घंटा बीस मिनट तक स्कूल में रुककर आगे की कार्ययोजना बनाएंगे।

शिक्षक बनने के लिए उम्र नहीं बनेगी बाधा
शिक्षक बनने के लिए उम्र नहीं बनेगी बाधा
रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज है तो 45 साल की उम्र में भी कर सकते हैं आवेदन
सोनीपत : शिक्षक बनने के सपने को हकीकत में बदलने में
अकसर उम्र आड़े आ जाती है, लेकिन अगर किसी का नाम
रोजगार कार्यालय की बेरोजगार सूची में दर्ज है
तो उम्र का बंधन परेशान नहीं करेगा। क्योंकि रोजगार
कार्यालय में नियम है कि अगर आपका नाम दर्ज है
तो आप 45 साल की उम्र तक शिक्षक पद के लिए आवेदन
कर सकते हैं।
रोजगार कार्यालय अधिकारी के अनुसार सरकार
द्वारा उन्हें आयु में छूट देने की शक्ति प्रदान की गई है।
हालांकि लोगों को भी इस बारे में जानकारी बेहद
कम है। विभागीय जानकारी के अनुसार रोजगार
कार्यालय से बनवाए गए आयु छूट प्रमाण पत्र केवल
शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी के लिए ही मान्य है।
इस प्रकार से मिलेगा योजना में लाभ
आयु में छूट पाने के लिए लोगों को अपना नाम रोजगार
कार्यालय में दर्ज करवाना होगा। इसके लिए सामान्य
वर्ग के लोग केवल 40 साल तक ही रोजगार कार्यालय में
नाम दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा एससी व
बीसी वर्ग के लोग 45 वर्ष तक नाम दर्ज करवाकर आयु छूट
का लाभ ले सकते हैं। रोजगार कार्यालय
अधिकारी द्वारा आयु छूट का लाभ लेने वाले
को प्रमाण पत्र बनाकर दे दिया जाता है।
550 ने किया बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन
त्नबेरोजगारी भत्ते के लिए जिले के 550 युवाओं ने आवेदन
किया है। आवेदन प्रक्रिया के बाद अब रोजगार
विभाग की टीम उनकी चैकिंग कर रही है। इसके बाद एक
विशेष सर्वे किया जाएगा, जिसमें
देखा जाएगा कि आवेदक बेरोजगारी भत्ते के योग्य
भी है या नहीं। विदित है कि बीते वर्ष सैकड़ों अपात्र
लोगों को बेरोजगारी भत्ता मिला था। बाद में
विभाग को उनके खिलाफ रिकवरी अभियान शुरू
करना पड़ा था।
"युवा अब ऑनलाइन भी रोजगार कार्यालय में
अपना दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए युवाओं
को काफी छूट संबंधित जानकारी भी मिलती है।
जिसका वे लाभ उठा सकते हैं।" -- सीमा शर्मा,
जिला रोजगार अधिकारी, सोनीपत।
अब ऑनलाइन दर्ज हो रहा है नाम
सरकारी आंकड़ों में बेरोजगारों की सूची में अब
ऑनलाइन नाम दर्ज किए जा रहे हैं। पूर्व में
व्यक्ति को खुद रोजगार कार्यालय आकर अपना नाम
दर्ज करवाना पड़ता था, लेकिन अब कोई
भी युवा कभी भी कहीं से भी रोजगार कार्यालय में
आवेदन कर सकता है। विभागीय अधिकारियों के
मुताबिक अब तक 30 हजार युवा इस सूची में अपना नाम
जोड़ चुके हैं।
Tuesday, 10 December 2013
Monday, 9 December 2013
Subscribe to:
Comments (Atom)

101 