Wednesday, 11 December 2013

सीबीएसई स्कूलों में सप्ताह में अब 45 घंटे होगी पढ़ाई

सीबीएसई स्कूलों में सप्ताह में अब 45 घंटे होगी पढ़ाई
धनबाद : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अपने स्कूलों में शिक्षा स्तर को और सुदृढ़ बनाने के लिए नया प्रयोग करने जा रही है। इससे पहले सीबीएसई सतत और व्यापक मूल्यांकन (सीसीई) पैटर्न से लेकर अमेरिकी सांकेतिक भाषा (एएसएल) व प्रोफिशिएंसी टेस्ट तक में बदलाव कर चुकी है। नए नियमों के तहत अब सीबीएसई स्कूलों में सप्ताह में 45 घंटे
पढ़ाई होगी।
इसके अलावा सीबीएसई अपने स्कूलों में शिक्षा का अधिकार कानून पूरी तरह लागू करने पर
विचार कर रही है। शिक्षकों के लिए भी समय तय किया गया है और एक दिन पहले ही शिक्षकों को पढ़ाने संबंधी तैयारी करने का निर्देश भी दिया गया है। इसका उद्देश्य शिक्षा के स्तर के साथ कक्षा को बेहतर तरीके से चलाना है। बोर्ड के निर्देशानुसार आरटीई में दिए गए नियम के आधार पर ही सभी बदलाव किए जा रहे हैं। इसमें बताया गया कि शनिवार को स्कूलों में हाफ-डे होने के कारण नियम पूरी तरह लागू नहीं हो पाते।
रुकेंगे शिक्षक : शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कक्षाएं खत्म होने के बाद भी एक घंटा बीस मिनट तक स्कूल में रुककर आगे की कार्ययोजना बनाएंगे।