हिंदी टीचर्स के पद भरने के लिए नोटिस
भास्कर न्यूज .चंडीगढ़
पंजाब मेंं अनुसूचित जाति के मास्टर कैडर से हिंदी टीचर्स के खाली पड़े 100 पदों को भरने की मांग संबंधी एक याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
जस्टिस तजिंदर सिंह ढींडसा ने 22 मार्च के लिए मामले पर सुनवाई तय की है। हरविंदर सिंह और 15 अन्य उम्मीदवारों की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया कि पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग ने 7 मई 2011 को 3442 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इन पदों में से अनुसूचित जाति के अलग-अलग श्रेणियों में 100 पद खाली हैं जिन्हें भरा जाए।