लोकसभा चुनाव नजदीक आते देख पंजाब सरकार ने बेरोजगारों को लुभाने के लिए सरकारी विभागों में नौकरियां देने का नया पासा फेंका है। विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पद भरकर और नए पद क्रिएट कर करीब 4000 लोगों को नौकरियां देने का फैसला किया गया है। इसके लिए डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने चीफ सेक्रेटरी को सरकारी विभागों, बोर्डों और कॉर्पोरेशनों में सर्वे कराने के निर्देश जारी कर महीने के अंत तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। चीफ सेक्रेटरी ने सरकारी विभागों के प्रमुखों से उन पदों की जानकारी मांग ली है जिन्हें खत्म किया जा चुका है। ऐसे पदों के बारे में भी जानकारी मांगी है जिनकी विभागों को जरूरत है।
इन विभागों में मिलेंगी नौकरियां: ग्रामीण विकास एवं पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं उच्च शिक्षा, पुलिस, लोकल बॉडीज, वित्त, खेल। इसके अलावा मंडी बोर्ड, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, पीएसआईटीसी, पीएफसी आदि 10 प्रमुख बोर्डों और निगमों में।